वीरा फाउंडेशन, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
वीरा फाउंडेशन, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Date/11/02/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7

देहरादून आज : वीरा फाउंडेशन ने डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी और उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से आज विश्वविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अभियान में 147 छात्रों ने रक्तदान किया जबकि 200 से अधिक छात्रों ने जागरूकता रैली और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. ए.एस. उनियाल, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अंजुम अग्रवाल, डॉ. संजय जसोला, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलजा खंडूड़ी, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. अंकित अग्रवाल, मुख्य परिचालन अधिकारी विनोद दोभाल और वीरा फाउंडेशन के संस्थापक यशवीर सिंह ने उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सभी वक्ताओं ने युवाओं से नियमित रक्तदान की आदत विकसित करने और मानवता की सेवा में आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की एनएसएस टीम के अथक प्रयासों की सराहना की गई। टीम ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय के ऊर्जावान एवं उत्साही छात्रों ने इस नेक कार्य में बढ़ते उत्साह का परिचय देते हुए रक्तदान को जन-आंदोलन बना दिया।
यशवीर सिंह ने कहा कि आज का यह आयोजन साबित करता है कि युवा शक्ति जब जागरूक हो, तो समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने सभी भागीदारों और संस्थानों का आभार व्यक्त किया।




