Dehradunउत्तराखंड

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर सैनेटरी नैपकिन पैड वैंडिंग मशीन की हुई शुरुआत

लड़कियों में सैनिटेशन, हेल्थ अवेयरनेस और उनकी माहवारी के प्रति झिझक मिटाने के लिए की जा रही है कोशिशः रेखा आर्या

देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सेवक सदन,देहरादून में श्विश्व माहवारी स्वच्छता दिवसश् के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुविधा की तरफ एक रचनात्मक पहल मेरी सहेली सैनेटरी नैपकिन पैड वैंडिंग मशीन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिला चिकित्सकों ने बालिकाओं को माहवारी में क्या करना चाहिए और क्या नही के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं व महिलाओं में माहवारी से संबंधित फैली भ्रांतियों के बारे में बताया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कई बालिकाओं ने माहवारी से संबंधित अपने विभिन्न प्रश्न किये जिनके जवाब डॉक्टर्स द्वारा उन्हें दिए गए साथ ही माहवारी को लेकर उनके मन मे फैली भ्रांतियां को भी दूर किया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माहवारी के ऊपर अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह एक अच्छी पहल की जा रही है कि अब बालिकाओ को सेनेटरी नेपकिन सार्वजनिक स्थानों पर मिल सकेंगी।उन्होंने कहा कि आज से पूर्व माहवारी के बारे में लोगो मे जागरूकता नही थी ।लोगो मे इसे लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई थी लेकिन अभी भी समय अवश्य बदला है किंतु वह विचारधारा पूरी तरह से नही बदली है।कहा कि यह प्रकर्ति की देन है हमे इसे स्वीकारना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमे जागरूकता बढ़ाने के साथ ही बच्चों को शुरू से ही माहवारी के प्रति तैयार करना चाहिए। वही मुख्य अतिथि और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की झिझक और स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की यह पहल की है।लड़कियों में सैनिटेशन, हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने और उनकी झिझक मिटाने के लिए यह कोशिश की जा रही है।कहा कि स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों अस्पताल समेत लड़कियों और महिलाओं की पहुंच वाले क्षेत्रों में ये नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।इन सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन से पांच रुपये में दो सैनेटरी नैपकिन प्राप्त की जा सकती हैं और पूरे प्रदेश में ऐसी 8 हजार मशीनें लगाई जाएंगी।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज भी इस संबंध में महिलाएं खुलकर बात नहीं करती हैं। किशोरी एवं महिलाओं माहवारी के समय घरेलू कपड़े का उपयोग करती हैं जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं है। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। कहा कि इस मशीन द्वारा तैयार किए गए सेनेटरी पैड का उपयोग सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button