Roorkeeउत्तराखंड

विवाद के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे

विवाद के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे

दिनांक/04/09/2024

Roorkee/Uttarakhandprime 24×7 

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहे और दूसरे पक्ष के युवकों में बीच तीराहे पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इस वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से वार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल बीच-बचाव किया गया। इसके बाद पुलिस ने बीच बाजार में उत्पात मचा रहे लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने में उनसे पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक कोटा माछाहेडी गांव निवासी मुज्जमिल नामक व्यक्ति पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहा है। मंगलवार की शाम मुजम्मिल किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में बीच चैराहे पर जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बताया गया है कि इस झगड़े में एक पक्ष के व्यक्ति को चोटें आई हैं। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत किया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को धनोरी थाने ले गई जहां पर उनसे पूछताछ की गई। बताया गया है कि दोनों पक्षों में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button