ChamoliUncategorizedउत्तराखंडक्राइम

विधवा महिला ने गर्भ में पल रहे नवजात को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

विधवा महिला ने गर्भ में पल रहे नवजात को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चमोली। सारी मानवता को शर्मसार करते हुए जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव की एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढ़ेर में दबाकर मौत के घाट उतार दिया। शक होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और महिला मंगल दल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला पर गर्भ से प्रसव के बाद नवजात को गोबर के अंदर दबाकर जान से मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की करंट लगने से 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। मौजूदा समय में आरोपी महिला के तीन बच्चे भी हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भू्रण नष्ट करना) और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button