Dehradunउत्तराखंडक्राइम

विदेशी कम्पनियो के साथ व्यापार करने वाली नामी कम्पनी के साथ फर्जी नाम से कम्पनी खोलकर करोडों की ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

नकली कम्पनी के नाम पर नामी फार्मा कम्पनियों से रॉ मैटेरियल अन्य कम्पनियों को बेचकर कमाते थे बडा मुनाफा

दिनांक: 22-12-23

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

दिनांक 22-12-2023 को थाना प्रेमनगर पर वादी मुकदमा श्री नरेन्द्र पाला पुत्र श्री पी0 चेन्नपा निवासी आनंदपुरमु अनंतपुर आंध्र प्रदेश ने प्रार्थना पत्र दिया कि प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत त्यागी मार्केट स्थित *MEDICO PHARMACEUTICALS*

 

कंपनी द्वारा उनकी अनंतपुर आंध्र प्रदेश स्थित

*SIFLON PHARMA PVT LTD*    कम्पनी से फार्मा कंपनियों में बनने वाली दवाइयां का रॉ मैटेरियल-   *OXYCLOZANIDE IP VET*    मंगवाया गया था। अभियुक्तों द्वारा आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी के साथ व्यापार करने वाली कंपनी

*MEDICO PHARMACEUTICALS*

द्वारा अपना पता 34 त्यागी रोड प्रेमनगर दर्शाकर व्यापार किया जा रहा था। शक होने पर जब हमारे द्वारा जांच की गई तो मौके पर उक्त पते पर कोई कम्पनी का ना होने विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार *MEDICO PHARMACEUTICALS*

कम्पनी द्वारा हमारे साथ 01 करोड से अधिक की धोखाधडी की गई। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगणो को सूचित कर थाना प्रेमनगर पर घटना के सम्बन्ध मे दिनाँक 21-12-23 को मु0अ0सं0- 247/2023 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता देखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा कम्पनी से ठगे गये माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप धोखाधडी में शामिल 01 मुख्य अभियुक्त आशीष कुमार सेठ को सब्जी मण्डी प्रेमनगर स्थित 01 गोदाम से SIFLON PHARMA PVT LTD के रॉ मैटिरियल के 10 ड्रम

OXYCLOZANIDE IP VET

के साथ अभियुक्त आशीष कुमार सैठ पुत्र श्री श्यामलाल सैठ निवासी सुन्दरपुर नेवादा वाराणसी उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून स्थित – OM PHARMA INDUSTRIES कम्पनी के गोदाम से उपरोक्त

SIFLON PHARMA PVT LTD कंपनी के  रॉ मैटेरियल के अन्य  60 ड्रम OXYCLOZANIDE IP VET

बरामद किये गये । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त के अन्य साथियों के विषय में जानकारी की जा रही है।

*अपराध करने का तरीका* – अभियुक्त महाराष्ट्र ,जयपुर, देहरादून  आदि स्थानो पर  धोखाधडी करने की नियत से छोटी-छोटी फार्मा कम्पनियां खोलकर दक्षिण भारत की रॉ मेटिरियल की बडी-बडी कम्पनियो से माल मंगाकर बिना उनके माल के मूल्य का भुगतान किये उनके माल को अन्य स्थानो पर बेचकर फरार हो जाते हैं ।

 

नाम पता अभियुक्त: आशीष कुमार सैठ पुत्र श्री श्यामलाल सैठ निवासी सुन्दरपुर नेवादा वाराणसी उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष

 

बरामद माल का विवरण –

OXYCLOZANIDE IP VET के    SIFLON PHARMA PVT LTD

कंपनी के 70 ड्रम (कीमत करीब 1 करोड रुपये )

 

पुलिस टीमः –

उ0नि0 पी.डी.भट्ट थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर

व0उ0नि0 संजय रावत

उ0नि0 जगमोहन रमोला

कां.1603 नितिन कुमार, कां. 222 अमरेन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button