
दिनांक – 12/08/2024
Dehradun/ Uttrakhandprime 24X7
देहरादून की कोतवाली विकासनगर मैं दिनांक 11/08/2024 को श्री नरेश कुमार पुत्र श्री शेर सिह निवासी नम्बरपुर जस्सोवाला, थाना सहसपुर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर तहरीर दाखिल की कि दिनांक 11.08.2024 को समय करीब 13.30 बजे उनके पिता श्री शेर सिह घर से अपने निजी कार्य हेतु वाहन स्कूटी संख्या UK07-AQ-8822 से हर्बरटपुर की तरफ जा रहे थे कि हर्बरटपुर से पहले पीछे से आ रहे DCM ट्रक सख्या HP17G-5885 के चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर उनके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी, उक्त घटना मे वादी के पिता गम्भीर रुप से घायल हो गये, जिनको आसपास के लोगो के द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल धुलकोट झाझरा ले जाया गया, जंहा पर डाक्टरो के द्वारा उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर धारा 281/106(1) BNS मे अभियोग पंजीकृत किया गया,
आज दिनांक 12.08.2024 को मृतक श्री शेर सिह उपरोक्त को पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी। बाद पोस्टमार्टम के शव को अन्तिम सस्कार हेतु मृतक के परिजनो के सुपुर्द किया गया।
2- दिनांक 12/08/2024 को पुलिस चौकी झाझरा थाना प्रेमनगर देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर को सूचना दी गयी की ग्राफिक ऐरा अस्पातल धुलकोट झाझरा से एक डेथ मेमो मृतक हार्ष वेल्स पुत्र परासी वेल्स निवासी मार्टडेल विकासनगर उम्र 25 वर्ष के द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु होने सम्बन्धित सूचना का प्राप्त हुआ। प्राप्त सूचना पर कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर मृतक के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी। मृतक हार्ष वेल्स के मृत्यु के सम्बन्ध में जांच की जा रही है ।




