
दिनाँक – 25/11/23
Dehradun / uttarakhand prime 24X7
घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग व नाकेबंदी से अभियुक्तो द्वारा मौके से लूटी गई स्कूटी छोड़ी, पुलिस ने की बरामद
जिले से बाहर न निकले इसलिए लगातार हो रही चेकिंग
दिनांक 25/11/23 को विकास नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद घटना में शामिल अभियुक्त अपनी होंडा सिटी कार को छोड़कर मौके से एक स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए अभियुक्तों के सर्च अभियान की कमान स्वयं संभाली गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा संपूर्ण नगर व देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। पुलिस की नाकेबंदी से अभियुक्त द्वारा लूटी गई स्कूटी को देहात क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।जिले से बाहर न निकले इसलिए लगातार हो रही पूरे जिले में सघन चेकिंग।




