Dehradunउत्तराखंड

विकास खण्ड रायपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

विकास खण्ड रायपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

Date/27/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ासीग्रान्ट, न्याय पंचायत थानों में पूर्वाह्न 11 बजे से जनसंवाद एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित बैठक में खण्ड विकास अधिकारी रायपुर, सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, जल निगम, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान बड़ासीग्रान्ट, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत के लगभग 80 ग्रामीणजन भी बैठक में सम्मिलित हुए।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। जिनका संज्ञान लेते हुए विशेष कार्याधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क, मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

तत्पश्चात विशेष कार्याधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल, अखण्डवाली भिलंग में द्वितीय जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्ववत समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र अग्रसारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शासन की प्राथमिकता जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button