Dehradunउत्तराखंडक्राइम

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनाँक – 28/02/2026

थाना नेहरु कॉलोनी

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7

दि0- 28/02/2026 को थाना नेहरू कालोनी पर वादी मुकेश यादव निवासी दीपनगर अजबपुर कला जनपद देहरादून के प्रार्थना पत्र पर कि ऑफिस से अपने घर वापस आते समय नेहरुकोलोनी क्षेत्र उनकी बाइक के फिसलकर खंबे से टकराने के कारण उन्हें काफी चोटें आई, जिस कारण वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या- UK07DK-6651 हीरो रंग काला को मौके पर सड़क किनारे लॉक कर चले गए, सुबह जब मोटरसाइकिल लेने मौके पर गये तो उनकी मोटरसाइकिल वहाँ पर नहीं थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरुकोलोनी पर मु0अ0स0- 403/2025 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना नेहरू कालोनी पर पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुये पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करते हुये घटना के आसपास लगे CCTV कैमरों को चैक करते हुये, संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त किये गये तथा सर्विलांस टीम को एक्टिव करते हुए क्षेत्र में मुखबिर खास मामूर किये गये थे। जिसके क्रम मे दिनांक 27/02/2026 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा दून यूनिवर्सिटी रोड निकट बाईपास पुल के पास से चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त जहांगीर आलम पुत्र मसरूर निवासी ग्राम माधोपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गयी मोटर साईकिल नंबर UK07DK-6651 हीरो रंग काला के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

 

जहांगीर आलम पुत्र मसरूर निवासी ग्राम माधोपुर थाना गंग नहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

 

मोटर साईकिल नंबर UK07DK-6651 हीरो रंग काला

पुलिस टीम

 

1- उ०नि० कमलेश प्रसाद गौड़, चौकी प्रभारी डिफेंस कालोनी

2- हे०कां० वरुण खंडूरी

3- कां० अर्जुन चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button