Dehradunउत्तराखंड

वन विभाग की लापरवाही के चलते भालू और बाघ के हमलों में कई लोगों को गंवानी पड़ रही जानः गोदियाल

कांग्रेसियों ने मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का किया घेराव

Date/21/11/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव कर भालू एवं बाघ के आतंक से लोगों का निजात दिलाने की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजन बडी संख्या में दिलाराम चौक पर एकत्रित हुए जहां से उन्होंने वन विकास निगम कार्यालय की ओर कूच किया तथा मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन के माध्यम से भालू एवं बाघ के हमले से हो रहे नुकसान को रोकने की जबरदस्त मांग की। मुख्य वन संरक्षक को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के दिनों में जंगली जानवरों, विशेषकर भालू एवं बाघ के हमलों की घटनाएँ तेज़ी से बढ़ी हैं। इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं, पशुपालकों तथा जंगलों में लकड़ी, चारा, पत्ती आदि के लिए जाने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं में भारी भय व असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 6 माह से ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आ रही हैं जिनमें भालू के हमले से गंभीर घायल होने, बाघ के शिकार बनने, तथा पालतू पशुओं के मारे जाने की घटनाओं में भारी वृद्धि हो रही हैं। जहां एक ओर अकेले पौडी एवं चमोली जनपद में भालू एवं बाघ सैकड़ों पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुके हैं वहीं बाघ एवं गुल्दार के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं तथा कई गम्भीर रूप से घायल हैं। इन घटनाओं के कारण न केवल जान-माल का नुकसान हो रहा है बल्कि लोगों की आजीविका एवं सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है तथा लोग पर्वतीय जनपदों से पलायन को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु उपरोक्त मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वन विभाग इस जन-महत्व के विषय पर गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठायेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा ंिसह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महेन्द्र सिंह नेगी, विरेन्द्र पोखरियाल, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, संजय शर्मा, उपेन्द्र थापली, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, शीषपाल बिष्ट, ओम प्रकाश सती बब्बन, संजय कनौजिया, सुवर्षा पॉल, पंकज क्षेत्री, उर्मिला थापा, सोनिया आनन्द, निधि नेगी, यशपाल चौहान, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, प्रदीप जोशी, सुलेमान अली, मोहन सिंह खत्री, जगदीश धीमान, पार्षद रॉबिन त्यागी, सुशांत बोरा, आयुष गुप्ता, अर्जुन सोनकर, ऐतात खान, अरविन्द चौधरी, इलियास अंसारी, सागर मनवाल, मनीष नागपाल, पुष्पा पंवार, रघुवीर बिष्ट स्वाति नेगी, शिवानी थपलियाल, सुनित सिंह राठौर, गोविन्द सिंह पुंडीर, अमेन्द्र बिष्ट, ललित भद्री, आशु रतूड़ी, शकील अहमद, शरीफ बेग,, अखिलेश उनियाल, प्रमोद बिष्ट, सागर मनवाल, करतार सिंह नेगी, अमन सिंह, अजय रावत, अज्जी रावत, विनीत प्रसाद भट्ट, अनिल नेगी, अनिल उनियाल, नितिन बिष्ट, विकास नेगी, गिरिराज हिन्दवान, मनीष गौनियाल, प्रशांत खंडूरी, अनुसूतचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, नितिन चंचल, संजय थापा, महिपाल शाह, दिनेश कौशल, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा, कैलाश बाल्मीकि, आशीष देसाई, फैजल खान, अमन ंिसह, प्रकाश नेगी, लक्ष्मण ंिसह नेगी, पुनीत चौधरी, जाकिर अंसारी, अशोक कुमार, आदर्श सूद, सुनील बांगा, फरमान अली, सुभम खरोला, राहुल बगरियाल, मंजू चौहान,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button