
Date/04/04/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। जनपद पौड़ी के विकासखंड पोखड़ा के कोलागाड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिमली के भतकोट गांव में गुलदार द्वारा एक मासूम बच्चे को निवाला बनाए जाने की अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना हुई है। इस दुखद घटना के उपरांत कांग्रेस पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ पीड़ित परिवार से उनके गांव जाकर मुलाकात कर परिजनों का हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस के अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि पार्टी द्वारा लगातार सरकार एवं वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीवों द्वारा लोगों के उपर हो रहे हमलों को लेकर चेताया जाता रहा है, किन्तु सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। परिणाम स्वरूप इस प्रकार की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता के जीवन की सुरक्षा, कृशि व बागवानी पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण कई निर्दोश लोगों की जान जा चुकी है और कई परिवारों को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद राज्य सरकार और वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कदम नही उठाये गये हैं, जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और सरकार इस ंगभीर मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है जबकि पहाडों में रहने वाले लोगों का जीवन संकट में है, कांग्रेस पार्टी लम्बे समय से इस विशय को उठाती आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते पहाड़ों में भय का माहौल बना हुआ है, परंतु इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गणेष गोदियाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी घटनाओं पर शीघ्र प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को बाध्य होगी। साथ ही पार्टी ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए तथा क्षेत्र में वन्यजीवों के आतंक को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
गोदियाल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को सरकार एवं संबंधित विभाग तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेष गोदियाल के साथ कांग्रेस नेता कबीन्द्र इस्टवाल, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैन्त्यूरा सहित कई लोग सम्मिलित रहे।




