Dehradunउत्तराखंडक्राइम

लोकसभा चुनावों के दौरान पुलिस की सघन चेकिंग के परिलक्षित होते परिणाम

चेकिंग के दौरान अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 06 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफतार

दिनाँक 06-04-2024

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

*आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान*

आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

 

*01: कोतवाली नगर*

 

*8 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मद्रासी काँलोनी पीपल के पेड के पास से एक संदिग्ध अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त: -*

 

01-बुध सिंह उर्फ सोनू पुत्र मन्सुरिया निवासी मद्रासी काँलोनी, कोतवाली नगर, देहरादून, मूल पता मकान नम्बर 1540 जनकपुरी गली नम्बर 14, लुधियाना पंजाब, उम्र 36 वर्ष

 

*बरामदगी :-* 8 ग्राम अवैध स्मैक

 

*02: थाना डोईवाला*

 

*6.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

थाना डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान भानियावाला फ्लाईओवर के पास से एक अभियुक्त गोलू पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून उम्र- 30 वर्ष को 6.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-119/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

गोलू पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून उम्र- 30 वर्ष

 

*बरामदगी:-* 6.15 ग्राम अवैध स्मैक

 

*3- थाना रायपुर*

 

*56 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

 

दिनांक 05.04.2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग बालावाला भूसा स्टोर के पास अभियुक्त पदम बहादुर थापा को स्कूटी सं0 में UK07DF-9460 56 पव्वे देशी शराब जाफरान परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद थाना हाजा पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त*

पदम बहादुर थापा उर्फ आयुष पुत्र नन्द बहादुर थापा उम्र-26 वर्ष निवासी पालपा ताऊ धोवदी नेपाल हाल पता मांम चन्द चौक बालावाला थाना रायपुर देहरादून

 

*बरामदगी का विवरण*

1-स्कूटी सं0 UK07DF-9460

2- 56 पव्वे देशी शराब

 

*4- कोतवाली विकास नगर*

 

*01 अभियुक्त 60 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार*

 

विकास नगर पुलिस द्वारा दिनांक 05.04.2024 को बाड़वाला क्षेत्र से 01 अभियुक्त को 60 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकास नगर पर धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

1- भूपेंद्र सिंह रावत पुत्र भगवान सिंह रावत निवासी ग्राम चीलियों राजावाला बाढ़वाला उम्र 33 वर्ष थाना विकास नगर देहरादून

 

*बरामदगी*

1- 60 पव्वे अवैध देशी शराब

 

*5- थाना रानीपोखरी*

 

*थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को 55 पव्वे देसी शराब जाफरान मय स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार*

 

दिनांक 05.04.2024 को थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गुजराडा तिराहा ऋषिकेश रोड रानीपोखरी से 01 अभियुक्त को 55 पव्वे देसी शराब जाफरान मय स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया ।

 

*विवरण अभियुक्त*

 

(1) देवेंद्र शर्मा पुत्र बलराम शर्मा निवासी रानीगली गली नंबर 3 पोस्ट साधु बेला कोतवाली हरिद्वार, जनपद हरिद्वार

 

*विवरण बरामदगी*

 

55 पव्वे देसी शराब जाफरान मय वाहन संख्या UK 07AT9703 स्कूटी

 

 

*6- थाना सहसपुर*

 

*10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

 

सहसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05.04.2024 को ग्राम देवथला से एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

*नाम पता अभियुक्त-*

1-अभय पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम देवथला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 22 वर्ष

 

*बरामदगी विवरणः-*

10 लीटर अवैध कच्ची शराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button