Nanitalउत्तराखंड

लामाचौड़ में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

लामाचौड़ में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

Date/10/02/2026

Nanital/Uttarakhand prime 24×7 

नैनीताल। जिले के लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई टाटा पंच कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में दमकल के वाहन ने आग पर काबू पाया।

रात्रि में करण नेगी निवासी गांधी आश्रम, पीपलपोखरा नंबर-1 अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे, तभी कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में कार में आग भड़क गई। आग लगते ही करण नेगी ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोका और तुरंत बाहर निकल आए। उनकी तत्परता और समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

कार में आग लगते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की। मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि कल देर रात एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। चालक सुरक्षित है। कार क्षतिग्रस्त हुई है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button