Haridwarउत्तराखंडक्राइम

लक्सर में दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, गला दबाकर की हत्या

किश्तों में लिए मोबाइल को लेकर नशे में हुआ था विवाद

Date/02/02/2026

Haridwar/Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। लक्सर के कंकरखाता गांव से लापता युवक सन्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सन्नी का हत्यारा और कोई नहीं उसका दोस्त ही निकला। किश्तों में लिए मोबाइल को लेकर शराब के नशे में हुआ विवाद सन्नी की हत्या का कारण बना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी महिला ने 30 जनवरी को अपने पुत्र सन्नी (उम्र 20 वर्ष) घर से अपने दोस्तों के साथ जाने व वापस ना लौटने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सन्नी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सन्नी का शव गन्ने के खेत में छह दिन बाद मिला। मृतक के परिजनों ने सन्नी की हत्या की आशंका जताई थी। जबकि सन्नी पुत्र मानसिंह बीते 27 जनवरी से घर से लापता था।

मामले के खुलासे में जुटी पुलिस को मृतक के दोस्त रोहित उर्फ बालू (उम्र 20 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार की भूमिका संदिग्ध मिली। संदिग्ध युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि आपसी विवाद में रोहित ने पहले अपने दोस्त सन्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर शव को गन्ने के खेत में छिपाकर अपने घर वापस लौट गया। हत्यारोपी इसके बाद गांव वालों व अपने साथियों को भ्रमित करने के लिए मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस टीम ने युवक की निशानदेही पर सन्नी का शव बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। 27 जनवरी को मृतक सन्नी अपने दोस्तों रोहित और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था, जहां रोहित ने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नकदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद अन्य को छोड़कर सन्नी व रोहित कुन्हारी स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर जंगल की तरफ गए।

शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों के बीच नये मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि रोहित ने सन्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया। वहीं लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया की आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई तेज है। बता दें कि कंकरखाता गांव से लापता युवक का शव बीते दिन पथरी क्षेत्र के जंगल में मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button