Dehradunउत्तराखंड

रोड शो के मार्ग तथा कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

दिनांक- 06/03/2024

Dehradun Uttarakhand prime 24×7

दिनांक 06-03-2024 को *”सशक्त नारी, समृद्व नारी”* कार्यक्रम के दृष्टिगत त्यागी रोड से आयोजित होने वाले रोड शो तथा बन्नू स्कूल ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सम्बधित अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रोड शो तथा मुख्य कार्यक्रम के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उक्त दोनो कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा रोड शो के दौरान आमजन को असुविधा से बचाने के लिये प्रभावी यातायात प्लान तैयार करने के हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

 

गोष्ठी के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ रोड शो के रूट तथा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान रोड शो के रूट पर पडने वाले चौराहो/तिराहो पर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था की दृष्टि से प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं के अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की सम्भावना के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल में प्रवेश तथा निकासी मार्गों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगो के वाहनों को पूर्व निर्धारित स्थानो पर ही पार्क करवाये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button