उत्तराखंड

रोडवेज बस सेवा पटरी से उतरी, राजधानी दून जाने वाली नहीं मिली बस

बागेश्वर। रोडवेज बस सेवा पटरी से उतरती नजर आ रही है। प्रदेश की राजधानी देहरादून को जाने वाले यात्री रविवार को परेशान रहे। घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। प्राइवेट वाहनों से टुकड़ों में यात्रा करने को मजबूर रहे। जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सेवा सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को देहरादून जाने वाली बस नहीं गई। सुबह चार बजे से यात्री बस स्टेशन पर इंतजार करते रहे। घंटों बाद पता चला कि रोडवेज बस देहरादून से नहीं आई है। जिसके कारण 24 से अधिक यात्री परेशान रहे। देहरादून को एक प्राइवेट वाहन भी यहां से जाता है। जिसमें भी यात्रियों को सीट नहीं मिली। वह चालक से मिन्नतें करते रह गए। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बागेश्वर रोडवेज डिपो का रोडवेज डिपो का हाल बुरा है। वर्तमान में 11 बसें संचालित हो रही हैं। यह दिल्ली और बरेली जाती हैं। जबकि देहरादून जाने वाली बस देहरादून डिपो से संचालित होती है। अधिकतर बसें कभी भी रास्ते में खराब हो रही हैं। नौ बसें आगामी सितंबर-अक्टूबर में सात लाख किमी की यात्रा पूरी करने वाली हैं। ऐसे में डिपो के पास केवल दो बसें ही ठीक हालत में हैं। खटरा बसों पर यात्रा करना यात्रियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। रोडवेज डिपो को 28 नई बसों का इंतजार है। काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास के निधन के बाद डिपो को बसें मिलेंगी या नहीं, इसे लेकर भी लोग परेशान हैं। धरमघर, अठपैसिया आदि स्थानों को भी बसों का संचालन ठप हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button