
दिनाँक – 30/11/23
Dehradun / uttarakhandprime 24X7
थाना प्रेमनगर आज दिनांक 30.11.23 को समय 18.42 बजे लगभग थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दा की चौकी बिधोली सडक पर लव बाईट रेस्टोरेंट में आग की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुँचे, तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाया गया। आग से रेस्ट्रोरेंट में रखा समान जल गया, किन्तु किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।




