Dehradunउत्तराखंड

रेफल होम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम

बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम ने मोहिनी रोड स्थित रैफल होम का किया निरीक्षण

दिनांक/18/06/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। बुधवार को बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम ने मोहिनी रोड स्थित रैफल होम का निरीक्षण किया। बता दे कि विगत 16 जून 2025 को बंद होने जा रहे श्री सत्य साई आश्रम से 14 दिव्यांग बालिकाओं को रैफेल होम में स्थानांतरित किया गया था। इसी सिलसिले में आज बाल कल्याण समिति की टीम व्यवस्थाओं का जायजा लेने रैफेल होम पहुंची। बालिका छात्रावास की अधीक्षिका मंगली राणा ने बताया की वर्तमान में 18 वर्ष से कम उम्र की 41 बालिकाएं एवं 18 वर्ष से बड़ी उम्र की 20 दिव्यांग महिलाए होम में निवासरत है।

वहीं वार्डन हेमलता ने जानकारी देते हुए बताया की इन दिनों होम में रिनोवेशन का काम होने के कारण सभी दिव्यांगजनों को अस्थाई छात्रावास में रखा गया है। जब बाल कल्याण समिति की टीम ने अस्थाई छात्रावास का निरीक्षण किया तो वहां व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई।

बाल कल्याण समिति देहरादून की अध्यक्ष नमिता ममगाई, सदस्य नीता कांडपाल, कुसुम भट्ट एवं नवीन भारतीय त्रिपाठी को अपने बीच पाकर बालिकाएं भाव विभोर हो गई और कुछ बालिकाएं अपने पुराने आश्रम को याद करके रोने भी लगी।

अध्यक्ष नमिता ममगाई ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व अध्यक्ष नमिता ममगाई सदस्य नीता कांडपाल एवं एवं ज़िला प्रोबेशन कार्यालय की टीम ने सत्य साई आश्रम का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें जानकारी मिली की आश्रम संचालक कुछ निजी कारणों से आश्रम को बंद कर रहे है। जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही ज़िला प्रशासन ने बालिकाओं को स्थानांतरित करने की कार्यवाही तेज कर दी। बहुत अल्प समय में जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देश में दिव्यांग बालिकाओं के लिए यह नया आशियाना तलाशा गया और विधिवत कार्यवाही करते हुए बालिकाओं को निवास के लिए यहां प्रवेश दिलाया गया। बाल कल्याण समिति ने रैफल होम के अधीक्षिका और उपस्थित कर्मचारियों को जल्द से जल्द छात्रावास का रिनोवेशन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए एवं कहा गया की समिति जुलाई में फिर से होम का निरीक्षण करने आयेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button