Dehradunउत्तराखंडदुखद

रेड लाइट पर खड़ी कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का आरोपी चालक गिरफ्तार

रेड लाइट पर खड़ी कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का आरोपी चालक गिरफ्तार

दिनांक/07/06/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। छिद्दरवाला में शुक्रवार देर रात रेड लाइट पर खड़ी 6 गाड़ियों को पीछे से टक्कर मारकर छतिग्रस्त करने के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में दो लोग भी घायल हुए थे।

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि देर रात हादसा हुआ था। जब रेड लाइट पर देहरादून की ओर से आ रहे वाहनों की कतार लगी हुई थी। इस दौरान पीछे से एक वैगनार कार तेज गति से आई। इस कार ने पीछे से आधा दर्जन कारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक नेपाली फार्म की ओर भाग गया था। सूचना मिलने पर नेपाली फार्म पर मौजूद पुलिस ने कार का पीछा किया। काफी देर तक पीछा करने के बाद हादसा करने भाग रही कार को रोक लिया। जांच में पता चला कि कार का ड्राइवर नशे में है। इसलिए उसका मेडिकल कराया गया। ड्राइवर की पहचान सुशील रयाल निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। ड्राइवर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार को भी सीज कर दिया है। क्षतिग्रस्त तीन कारों को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रायवाला थाने में खड़ा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button