Dehradunउत्तराखंड

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस ने जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन 

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस ने जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन 

Date/24/12/2025

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, होटल गौरव, तहसील चैक, देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून एवं ऑल इंडिया कंज़्यूमर एंड इन्वेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “सशक्त उपभोक्ता सतत एवं निष्पक्ष बाज़ार के लिए” रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. फारूक, अध्यक्ष, हिमालयन वेलनेस कंपनी ने अपने संबोधन में उपभोक्ता अधिकारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता ही गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी बाज़ार व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने मानकीकृत उत्पादों के उपयोग तथा उपभोक्ता संरक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर के.जी. बहल, अध्यक्ष, ऑल इंडिया कंज़्यूमर एंड इन्वेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट, देहरादून द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों की पहचान करना भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि मानकीकरण उपभोक्ता सुरक्षा एवं उपभोक्ता विश्वास, दोनों को सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के सहायक निदेशक सौरभ चैरसिया ने बीआईएस की गतिविधियों एवं उपभोक्ता संरक्षण में बीआईएस की भूमिका पर एक तकनीकी प्रस्तुति दी। उन्होंने मानकीकरण प्रक्रिया, आईएसआई मार्क के महत्व तथा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरिता त्रिपाठी, स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर, बीआईएस देहरादून द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के समग्र संचालन एवं सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बीआईएस की उपभोक्ता-केंद्रित पहलों पर प्रकाश डाला तथा ठप्ै केयर एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं इसके लाभों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डी.सी. बंसल, अधिवक्ता शमीम, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, बलबीर नौटियाल, राखी अग्रवाल एवं राकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक प्रश्न उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना तथा सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकीकृत उत्पादों के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस देहरादून शाखा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button