

रायपुर देहरादून , uttrakhandprime24x7। वर्तमान में श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद देहरादून में नशे पर रोकथाम लगाये जाने व अवैध कार्यों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।उक्त अभियान को सफल बनायें जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* व श्रीमान क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वा्रा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर 02 टीम गठित की गई तथा गठित टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुये जानकारी प्राप्त की तो पाया गया कि पीपल चौक नेहरू ग्राम में एक व्यक्ति अवैध शराब की विक्रय कर रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/09/2023 को पीपल चौक नेहरू ग्राम मै दबिश दी गई जिसके परिणाम स्वरूप एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अवैध देसी जाफरान मसालेदार शराब की 56 पव्वे बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिन्हे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
नाम-पता अभियुक्त
01- सुमित पुत्र कल्याण सिंह निवासी वाहबड़ी थाना शामली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष
बरामद माल
56 पव्वे देशी जाफरान मसालेदार शराब
पुलिस टीम
कॉन्स्टेबल हेमराज
कॉन्स्टेबल प्रदीप




