Rudraprayagउत्तराखंड

रामपुर जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत

एसडीआरएफ ने दुर्गम क्षेत्र से शव बरामद कर पुलिस को सौंपा

Date/11/02/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। जनपद के सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से फिसलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से शव बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि रामपुर न्यालसू जंगल क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पहाड़ी से गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम सड़क मार्ग से रामपुर गांव तक पहुंची, इसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार करते हुए लगभग दो किलोमीटर की खड़ी व अत्यंत दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घास काटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई महिला गीता देवी (पत्नी गजपाल सिंह), उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी रामपुर न्यालसू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम द्वारा विशेष उपकरणों की सहायता से तीव्र ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से महिला के शव को लगभग तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाया गया, जिसके पश्चात शव को विधिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button