Nanitalउत्तराखंड

रामनगर क्षेत्र में आबादी के निकट 18 फिट से अधिक लंबा अजगर मिलने से हड़कंप

रामनगर क्षेत्र में आबादी के निकट 18 फिट से अधिक लंबा अजगर मिलने से हड़कंप

दिनांक/27/10/2025

Nanital/Uttarakhandprime 24×7 

नैनीताल। जिले के रामनगर क्षेत्र में ग्रामीणों के गांव के निकट विशाल अजगर देखे जाने से हंडकंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा। जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हेमपुर डेपो क्षेत्र में करीब 18 फुट लंबा एक विशालकाय अजगर मिला। जिसका वजन 1 क्विंटल 75 किलो था। इतने बड़े आकार के अजगर को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अनुभवी स्नेक कैचर तालिब हुसैन के नेतृत्व में वन विभाग की सांप पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची।

जहां टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस विशाल अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक कैचर तालिब हुसैन ने बताया कि अजगर का वजन करीब 1 क्विंटल 75 किलो था। जिसकी लंबाई 18 फुट से ज्यादा थी। इतने बड़े आकार का अजगर बहुत कम ही देखने को मिलता है।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को आबादी किनारे में देखा गया था। भारी-भरकम आकार को देखकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जुट गई। हालांकि, वन विभाग की टीम ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की अपील की। जिसके बाद अजगर को बिना किसी नुकसान के काबू में किया गया। डीएफओ तराई पश्चिमी के दिशा निर्देश पर इस अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button