Dehradunउत्तराखंड

रामइन्फो युवाओं को विकास व स्वरोजगार के लिए कौशल से सशक्त करेगी

रामइन्फो युवाओं को विकास व स्वरोजगार के लिए कौशल से सशक्त करेगी

दिनांक/26/5/24

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। आधुनिक टेक्‍नोलॉजी सॉल्यूशंस की प्रमुख प्रोवाइडर रामइन्फो लिमिटेड को प्रशिक्षण सेवा प्रदाता श्री टेक्‍नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंसोर्टियम भागीदार के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी झारखंड कौशल विकास मिशन के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लागू करेगी। यह महत्वपूर्ण साझेदारी झारखंड के युवाओं को स्थायी रोजगार और स्व-रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस प्रोजेक्ट में रामइन्फो की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसमें कंपनी को मेगा स्किल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना और संचालन का काम सौंपा गया है। तीन मंजिला इमारत के भीतर स्थित इस सेंटर में 8 कक्षाओं और 6 प्रयोगशालाओं सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधायें हैं। इन फैसिलिटीज को प्रति वर्ष 2000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने की क्षमता और एक साथ चलने वाले कई प्रशिक्षण सत्रों को आयोजित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है। इन सुविधाओं में कौशल विकास के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।

इस ऐतिहासिक पहल के बारे में रामइन्फो लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एल श्रीनाथ रेड्डी ने कहा, ष्युवा भारतीयों के भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाने के इस नेक प्रयास में झारखंड कौशल विकास मिशन के साथ सहयोग करना हमारे लिए सम्मान की बात है। एक प्रमुख टेक्‍नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में रामइन्फो ने कई बड़ी सरकारों और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ काम किया है। हमने बैंकिंग, बीमा, रिटेल, हेल्थकेयर, डिफेंस, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म जैसे तमाम सेक्टरों के लिए काम किया है। इस पहल के तहत हमारा फोकस व्यावहारिक और इंडस्ट्री की जरूरतों पर आधारित प्रशिक्षण पर होगा। इससे मेगा स्किल सेंटर के ग्रेजुएट्स अत्यधिक कुशल और नौकरी के लिए तैयार उम्मीदवारों के रूप में सामने आएंगे।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button