Dehradunउत्तराखंड

रजत को मिली यूनानी एसोसिएशन में अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जनपद इकाई की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी का गठन

दिनांक/29/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जनपद इकाई की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रजत कुमार एवं मंत्री राजीव तिवारी को चुना गया। इस दौरान फार्मेसिस्टों की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई।

जिला मुख्यालय में आयोजित अधिवेशन प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चौहान एवं महामंत्री मनोज अवस्थी की देख-रेख में संपंन हुआ। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष एवं मंत्री के अलावा संरक्षक मुकेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोेषाध्यक्ष अमित भूषण नौटियाल, संयुक्त मंत्री धर्मेन्द्र कुमार, आय व्यय निरीक्षक आसिफ उस्मानी निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी निहाल सजवाण, महिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, वरिष्ठ सलाहकार आनंद चौहान व ललित असवाल के साथ ही रश्मि बुरियाल, गरिमा नेगी व सुनीता नेगी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। इस अवसर पर फार्मेसिस्टों ने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार एवं जनहित में आयुर्वेदिक विभाग की योजनाओं को पहुंचाने की शपथ ली। ताकि विभगीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रघुवीर सिंह पाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुन कुमार, रजनीश चन्द्र, कैलाश सेमवाल, महावीर सिंह, पंकज सजवान, एसएस राणा, सौरभ विष्ट, विनोद चन्द्र समेत बड़ी संख्या में फार्मेसिस्ट उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button