Dehradunउत्तराखंड

यूसीसी से संबंधित नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठन को राज्यपाल ने दी स्वीकृति

यूसीसी से संबंधित नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठन को राज्यपाल ने दी स्वीकृति

दिनांक/10/2/24

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड 2024 के विधयेक से संबंधित नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन कर लिया गया है।

शनिवार को यहां इसकी जानकारी देते हुए विशेष सचिव रिधिम अग्रवाल ने बताया कि समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 विधयेक से सम्बन्धित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह होंगे, इसके साथ ही सुधीर सिंह अपर सचिव न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य, अपर सचिव कार्मिक उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य, अपर सचिव पंचायती राज उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य, अपर सचिव शहरी विकास पदेन सदस्य, अपर सचिव वित्त उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य, बरिंदरजीत सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण सदस्य, श्रीमती सुरेखा डंगवाल कुलपति दून विश्वविघालय सदस्य व मनु गौड सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड 2024 विधयेक के प्राविधानों के सफल व्रिफयान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रव्रिफयाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाय। उन्होंने बताया कि उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यो हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button