
Date/07/11/2025
Dehradun Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन परेड ग्राउंड में तकनीक, परंपरा और युवाओं की सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यह भव्य आयोजन उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ कृ राज्य के सिल्वर जुबली वर्ष कृ के अवसर पर मनाया जा रहा है। दिन की शुरुआत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्सटेक हैकाथॉन से हुई, जिसमें युवा नवाचारकों ने खेल प्रदर्शन, एथलीट प्रशिक्षण और फिटनेस तकनीक को बेहतर बनाने से जुड़े आधुनिक समाधान प्रस्तुत किए। वहीं पारंपरिक खेल मुर्गाझपट ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, जो उत्तराखंड की पारंपरिक खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।
आधुनिक जिम उपकरणों की प्रदर्शनी ने खेल विज्ञान और प्रशिक्षण तकनीकों में हो रहे विकास को रेखांकित किया, जबकि विज्ञान मेला में विद्यार्थियों के नवाचार, इंटरएक्टिव डिस्प्ले और प्रयोगों ने युवाओं में वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने महोत्सव की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा, “उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव हमारे युवाओं की क्षमता, सृजनशीलता और सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है। यह सिल्वर जुबली वर्ष विशेष महत्व रखता है क्योंकि हम केवल अपनी प्रगति का उत्सव नहीं मना रहे, बल्कि युवा पीढ़ी को ‘विकसित उत्तराखंड’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।’”
फिट उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित पुश-अप चैलेंज और रोमांचक ड्रोन कबड्डी ने दिनभर माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा। राज्य की लोक संस्कृति का रंग भी पूरे दिन छाया रहा लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा, “युवाओं का उत्साह उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि सामुदायिक और सांस्कृतिक गर्व को भी मजबूत करते हैं।” मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के परिणाम घोषित किये गए। 45 किलो वर्ग में देहरादून के लोकीन्दर प्रथम, नैनीताल के आयुष द्वितीय और देहरादून के प्रत्याक्ष तृतीय स्थान पर रहे। 45दृ50 किलो वर्ग में ऊधमसिंह नगर के अथर्व प्रथम, नैनीताल के चैतन्य द्वितीय और ऊधमसिंह नगर के ज़ोयाब तृतीय स्थान पर रहे। 50दृ55 किलो वर्ग में ऊधमसिंह नगर के विवान प्रथम, देहरादून के आदम्य द्वितीय और सरांश तृतीय स्थान पर रहे। 55-60 किलो वर्ग में नैनीताल के कव्यांश प्रथम, देहरादून के अथर्व द्वितीय और अंश तृतीय स्थान पर रहे। 60$ किलो वर्ग में ऊधमसिंह नगर के मनन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिनव (ऊधमसिंह नगर) द्वितीय और ओशो (टिहरी) तृतीय रहे।




