क्राइम

युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ धारा बढ़ाए जाने की मांग

देहरादून। युवक के साथ मारपीट मामले में धारा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे लोगों ने वहां पर प्रदर्शन कर धरना दिया और थाने का घेराव किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर घायल युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ 307 की धारा बढ़ाने की मांग कर रहे है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी ने बताया कि बीते दिनों छेड़छाड़ के मामलें में मारपीट हुई थी और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वालों पर धारा 307 बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही है लेकिन पुलिस ने अभी तक इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक के परिजनों को न्याय नहीं मिलता है तो वह यहां से हटेंगे नहीं और धरना प्रदर्शन को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक के परिजनों के साथ तमाम स्थानीय लोगों ने किया थानें का घेराव किया। इस अवसर पर पीड़ित युवक के परिजनों के साथ ही क्षेत्रीय लोग भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button