Uttarkashiउत्तराखंड
यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद
यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद

दिनांक/06/07/2025
Uttarkashi/Uttarakhandprime 24×7
उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव आज भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा उम्र 35 वर्ष, निवासी मुंबई और भाविका शर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी कृष्णा विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है।
शवों को सीएचसी नौगांव भेजा गया है। पुलिस स्टेशन प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल से एक शव और एक पैर बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। बता दें, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस का रेस्क्यू अभियान तभी से जारी थी।
/




