उत्तराखंड

मोती लाल नेहरू मार्ग पर वेवरली चौक पर जाम लगने से लोग परेशान

मोती लाल नेहरू मार्ग पर वेवरली चौक पर जाम लगने से लोग परेशान

Date/17/02/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। विगत दिनों केम्प्टी स्टैंड के निकट खुदाई के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था इसके बाद प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट कर दिया गया था इसके बाद वाहनों को हरनाम सिंह मार्ग से जीरो पॉइंट भेजा जा रहा है लेकिन बीच मार्ग पर टैक्सी और अन्य वाहन खड़े होने से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इस स्थान पर कई नामी स्कूल भी है जिसके कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और केंपटी फॉल जाने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से भेजा जा रहा है।

केम्पटी स्टैंड के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग को बनने में लगभग एक से दो माह का समय लग सकता है ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी जाम में फंसने को मजबूर है। इस मार्ग पर टैक्सी और अन्य वाहन पार्क किया जा रहे हैं जिससे यातायात बाधित हो रहा है। क्षेत्रीय सभासद जसवीर कौर ने कहा कि जाम लगने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है यहां पर टैक्सी वाले अपने वाहन पार्क कर देते हैं और जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है और अब जबकि केम्प्टी स्टैंड के निकट मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है ऐसे में सभी वहनों को यहां से भेजा जा रहा है जिससे यहां पर लगातर जाम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की की यहां पर पुलिस कर्मियों का तैनात किया जाए ताकि जाम से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन से भी शिकायत की गयी जिस यूनियन वाले कहते हैं कि ये टैक्सियां हमारी यूनियन की नहीं है। वहीं पालिका प्रशासन से भी कहा गया कि वहां पर एक क्रेन तैनात की जाय ताकि जो भी टैक्सी वहंा खडी होती है उसे उठा कर ले जाया जाय लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा व जनता तथा पर्यटकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मसूरी में टैक्सी वालों ने अधिकतर रोडों पर टैक्सियां खडी कर रखी है चाहे वह मोती लाल नेहरू मार्ग हो, पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग हो, टाउन हाल हो या मैसानिक लाज से मसूरी गल्स स्कूल जाने वाला मार्ग हो। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। जबकि टैक्सी यूनियन की यहंा पर तीन पार्किग स्थल है उसके बाद भी इतनी टैक्सियां है जिन्हें पार्क करने का स्थान नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button