
Rishikesh, Uttrakhandprime24x7

ऋषिकेश। माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार* के द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)* बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून , श्री दिलीप सिंह कुंवर* के निर्देशन में *बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश* लगाने के लिये देहरादून पुलिस द्वारा *नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा* कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध *कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा* रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये *सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे* पहुँचाया जा रहा है। जिसके क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय* व *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के मार्गदर्शन *श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश* महोदय के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* के द्वारा नेतृत्व करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- *मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर दबिश।*
2- *मादक पदार्थों अवैध स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर दबिश।*
3- *मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।*
अभियान लगातार जारी है।
————————————-
अभियान के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर दौराने चेकिंग दिनांक 13 सितंबर 2023 को लकड़घाट रोड श्यामपुर में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 8.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई| अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*-
1-शुभम कुमार पुत्र बेगराज सिंह निवासी ग्राम घनसनी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
1-कुल 8.40 ग्राम स्मैक
2-मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP20BA5845
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2-कांस्टेबल विकास कुमार
3-कांस्टेबल कुलदीप
4-कांस्टेबल वीर सिंह
5-कांस्टेबल नीरज




