Mussoorieउत्तराखंड

मुख्यमंत्री की पत्नी ने की पैदल ट्रैकिंग, राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक का लिया आनंद

मुख्यमंत्री की पत्नी ने की पैदल ट्रैकिंग, राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक का लिया आनंद

Date/05/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने प्रातः राजपुर से झड़ीपानी मसूरी पैदल ट्रैकिंग की व मसूरी व दून की सुंदर वादियों का आनंद लिया। उनके साथ कुछ अन्य लोगां के साथ ही प्रशासिक अमला भी था। हालांकि अभी राजपुर मसूरी टै्रक की हालत खराब है जो कि गत वर्ष आपदा से हुई थी, लेकिन नगर पालिका ने कुछ स्थानों पर बटिया बनाकर पैदल टै्रक को चलने लायक बनाया है।

राजपुर से झड़ीपानी पैदल टै्रक पदारोहण करने वालों के लिए सबसे सुदंर ट्रैक है, जिसमें बड़ी संख्या में हर वर्ष स्कूली बच्चों सहित सरकार के मंत्री अधिकारी व अन्य ट्रैकिंग के शौकीन आते रहे है। लेकिन गत वर्ष की आपदा के बाद से इस ट्रैक की हालत खराब है व कई स्थानों पर खतरा बना हुआ है। हालांकि नगर पालिका ने कुछ स्थानों पर पगडडी को ठीक किया है व चलने लायक बनाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की पत्नी गीता धामी ने राजपुर से झंडीपानी तक पैदल ट्रैक कर ट्रैकिंग करने वालों को संदेश दिया है कि अब ट्रैक चलने लायक हो गया है। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई फोटो खिंचवाई वहीं स्थानीय लोगों के साथ ही पूर्व सभासद सतीश कुमार के साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात नहीं की लेकिन उन्होंने ट्रैक की कमियों में सुधार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व सरकार के जिम्मेदारों को कहने का भरोसा दिया है। मालूम हो कि गत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ आ चुकी है वहीं पूर्व में प्रदेश के मुख्य सचिव व सचिव कई बार इस मार्ग से ट्रैक कर मसूरी आते रहे हैं। लेकिन आपदा के बाद पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी की पत्नी मसूरी आयी जिससे इस ट्रैक में सुधार की संभावना बढ गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button