उत्तराखंड

मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना

उत्तरकाशी। 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश होने जा रहा है शनिवार को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मां गंगा अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए गंगोत्री धाम में विराजमान होने जा रही है। परंपरानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सबसे पहले और उसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। मां गंगा छह माह शीतकालीन प्रवास के दौरान अपने मायके मुखवा में रहती है। गाजे-बाजे और विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ उनकी चल विग्रह डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना की गई जो आज रात भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचेगी।मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास के बाद आज 12ः15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई परंपरा अनुसार पूजा-पाठ व मंत्रोच्चारण के बीच पारंपरिक वाघ यंत्रों की धुन और सेना के बैंड की धुनों के बीच मां गंगा को श्रद्धालुओं ने धाम को रवाना किया। मां गंगा की विग्रह डोली कल धाम पहुंचेगी तथा 12.35 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। मां गंगा अगले 6 माह अपने भक्तों के दर्शनों के लिए यही धाम में विराजमान रहेंगी। मां गंगोत्री मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस समय गंगोत्री धाम में चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। शनिवार को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button