क्राइम

महिला खिलाडियों के साथ मानसिक और शरीरिक उत्पीड़न के आरोपी कोच की गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल

देहरादून। युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड में महिला खिलाडियों के साथ हो रहे उत्पीड़न और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बिष्ट ने कहा कि पहाड़ से महिला खिलाड़ी देहरादून आती हैं, ताकि उन्हे सुविधाएं मिल सकें, उनकी खेल प्रतिभा निखर सके, लेकिन यहाँ पर क्रिकेट अकादमी के संचालक द्वारा महिला खिलाडियों के साथ मानसिक और शरीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है, ऐसे में कैसे कोई अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को क्रिकेट के क्षेत्र में बना सकता है।युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों लिटिल मास्टर अकादमी के मालिक तथा क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड में सीनियर कोच तथा चमोली क्रिकेट संघ के सचिव नरेंद्र शाह का नाबालिक महिला खिलाडियों के साथ ऑडियो वाइरल हुआ, जिसमे वह महिला खिलाडियों के साथ आपतिजनक बातें कर रहा है, साथ ही परिवार के सदस्यों को बताने पर धमकी दे रहा है, साथ में छोटी बच्चियों को गाली भी दे रहा है, इसके साथ ही अन्य दो अभिभावकांे ने भी कोच नरेंद्र शाह पर आरोप लगाए कि उनके बच्चों के साथ भी वह मानसिक एवं शरीरिक उत्पीड़न करता था, इस प्रकार की घटना इंगित करती है कि जिस गुरु को बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी हो, वह किस प्रकार से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर रहा है, साथ ही महिला खिलाडियों ने आरोप लगाए कि कोच नरेंद्र शाह उन्हें सचिव महिम वर्मा और एक अन्य सदस्य के साथ जाने के लिए दबाव डालता था ताकि वह क्रिकेट में महिला खिलाडियों का भविष्य सँवार सकें।महिम वर्मा वही आरोपी है जिस पर पूर्व में भी उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ मारपीट तथा रंगदारी का मुकदमा चल रहा है, इसके साथ ही उन पर कई और आरोप भी है, तथा पूर्व में महिम वर्मा को पकड़ने के लिए पूर्व एसएसपी जन्मेजय खूंडडी ने स्पेशल अपरेशन ग्रुप बनाया ताकि फरार महिम वर्मा को पकड़ सके, साथ ही महिम वर्मा पर छेड़छाड़ का आरोप है जिसमे स्पष्ट है कि कोई सदस्य तीन बार से अधिक ऑफिस का धारक नहीं हो सकता लेकिन वह अभी भी इस पोस्ट पर काबिज है, जो प्रश्न चिन्ह खड़े करता है कि एक ओर शाह को तत्काल निलंबित किया गया, जबकि सचिव महिम वर्मा जो कि पहले से आरोपी है मुकदमा हाई कोर्ट में है, तथा अन्य महिला खिलाडियों ने भी उस पर शरीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए है, साथ ही एफ आई आर में साफ है कि नरेंद्र शाह महिला खिलाडियों को महिम वर्मा और एक अन्य सदस्य के साथ जाने का दबाव बनाता था। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देता था, कई बार क्रिकेट कॅरिअर को बर्बाद करने की धमकी भी देता था, इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी महिम वर्मा को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, वही एक सप्ताह से अधिक होने के बाद भी अभी तक आरोपी नरेंद्र शाह के बयान नहीं लिए गए। पुलिस प्रशासन का उदासीन रवैया भी कई प्रश्न खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button