
दिनांक/01/08/2024
देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर कोलू खेत के ऊपर भारी भूस्खलन हो गया। सड़क पर भारी भूस्खलन होने से बड-बड़े बोल्डर और मलबा आ गया। मार्ग बंद होने से दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश भी लगातार हो रही है जिससे सड़क को खोलने में काफी दिक्कत आई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केके उनियाल ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया।




