Dehradunउत्तराखंड

मशरूम उत्पादन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

भटवाड़ी की माया देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Date/13/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली के ग्राम भटवाड़ी की माया देवी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। मशरूम उत्पादन के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है। सरकारी योजनाओं के तहत उन्हें तीन लाख रुपये के व्यक्तिगत उद्यम से जोड़ा गया। इस परियोजना में 75 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जबकि 1 लाख 50 हजार रुपये का बैंक ऋण लिया गया और 75 हजार रुपये का अंश स्वयं लाभार्थी द्वारा लगाया गया। इस आर्थिक सहयोग से माया देवी ने मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया, जो आज सफल उद्यम के रूप में स्थापित हो चुका है।

माया देवी वर्तमान में स्थानीय बाजारों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी मशरूम की आपूर्ति कर रही हैं। इस कार्य से वह प्रतिमाह लगभग 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन जैसे छोटे लेकिन प्रभावी उद्यम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button