उत्तराखंड

मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद के तत्वाधान में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल के मनोविज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग के तत्वाधान में छात्र परिषद के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो० राजेश कुमार उभान ने डॉ सपना कश्यप विभाग प्रभारी मनोविज्ञान विभाग एवं डॉ सुधा रानी प्रभारी अर्थशास्त्र विभाग को शुभकामनाये प्रेषित करते हुए छात्र छात्राओं को अपने गुरुजनों के ज्ञान का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के साथ ही अपनी प्रतिभा को विभागीय परिषद् के मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति विषयक निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक सत्र में कविता पाठ, गीत गायन और स्किट का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार उभान ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके पश्चात छात्र छात्राओं ने माँ सरस्वती देन है जाए सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। सभी अतिथि गण का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य राठ स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बाजपुर का भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय वर्ष की गायित्री चमोली ने प्रथम, बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र मनीष दिलवाल ने द्वितीय और बी ए प्रथम वर्ष के साहिल और राहुल नेगी ने संयुक्त रूप से ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं अर्थशास्त्र विभाग में राखी चक्रवर्ती, नीतू नेगी और साहिल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में आकाश खत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मनीषा चमोली, अर्चना थपलियाल और आरती में प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान हासिल किया। समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में मनीषा चमोली प्रथम, राहुल नेगी द्वितीय और सोनिआ नेगी तृतीय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button