Dehradunउत्तराखंडक्राइम

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 15 लाख रुपए कीमत की 50.17 ग्राम स्मैक हुई बरामद

दिनांक – 25/10/2024

कोतवाली पटेलनगर

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार किये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

 

उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक: 25-10-24 को पटेलनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मण्डी चौक के पास से एक महिला तस्कर जेबा पत्नी स्व0 अफसर हुसैन को 50.17 ग्रा0 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा उक्त स्मैक को देवबंद से सप्लाई कर देहरादून लाना तथा देहरादून में स्थानीय व्यक्तियों तथा कालेज के छात्र छात्राओं को सप्लाई करना बताया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता

जेबा पत्नी स्व0 अफसर हुसैन, 417 अबुलम मस्जिद देवबंद उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष

 

*बरामदगी:

 

50.17 ग्रा0 अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रू0)*

 

*पुलिस टीम*

 

1- उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित

2- हेड कांस्टेबल मनोज कुमार

3- हेड कांस्टेबल सुमित कुमार

4- कांस्टेबल विकास कुमार

5- कांस्टेबल अरशद अली

6- कांस्टेबल आबिद अली

7- महिला कांस्टेबल करिश्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button