
दिनांक/02/11/2025
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रथम राष्ट्रीय खेल (1st National Games) का भव्य आयोजन देश के चार प्रमुख शहरों — हरिद्वार, जयपुर, लखनऊ एवं आगरा — में किया जा रहा है। इन खेलों का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करना है।
इन खेलों का ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह हरिद्वार स्थित आचार्यकुलम में दिनांक 9 नवम्बर एवं 10 नवम्बर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से चयनित खिलाड़ी, अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री एन. पी. सिंह जी ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करेगा और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।




