Dehradunउत्तराखंड

भारतीय व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड के दौरे पर

भारतीय व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड के दौरे पर

Date/28/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भारतीय व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सरोज शर्मा उत्तराखंड के दौरे पर आज देहरादून पहुंची। उनका स्वागत भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के सदस्यों ने जोर-शोर से किया जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने प्रदेश कार्यालय दून वन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सालावाला, गढ़ी कैंट रोड, देहरादून में हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा प्रदेश महामंत्री द्वारा किया गया। भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के सदस्यों को संबोधित करते हुए सरोज शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में महिलाओं द्वारा बहुत बड़े-बड़े कार्य किए गए हैं एवं महिलाओं की उपलब्धि बहुत ही सराहनीय रही है। अब समय आ गया है कि लघु उद्योग- कुटीर उद्योग के माध्यम से सभी महिलाओं को जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान किया जा सके। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि हमारे सदस्यों में उत्तराखंड के विभिन्न व्यापारी वर्ग जुड़े हुए हैं जिसमें महिला व्यापारियों की संख्या भी अत्यधिक है। हमारा उद्देश्य रहा है कि हम सभी व्यापारियों से जुड़े हुए मुद्दों को उठाएं एवं उन्हें हो रही असुविधाओं पर एक आवाज बनकर शासन-प्रशासन के सामने रखें। संगठन में महिला उद्यमियों की भूमिका अहम होगी एवं उत्तराखंड में जो भी स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाना सुनिश्चित हुआ है उन सभी के स्टॉल्स एवं उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। वहीं भारतीय व्यापार मंडल के महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि संपूर्ण उत्तराखंड में भारतीय व्यापार मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हल्द्वानी, गोपेश्वर, कोटद्वार, चमोली, अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों के व्यापारियों को हम एक साथ जोड़ रहे हैं ताकि हमारा जो जन जागरूकता अभियान हैं वह व्यापक स्तर पर संपूर्ण उत्तराखंड में चलाया जा सके और छोटे एवं मझौली व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक जुयाल, करण सिंह, अनिल कुमार, सत्यपाल नौटियाल, कमल कुमार, जितेंद्र चौहान, सत्यम अग्रवाल, मुलायम सिंह, सुनीता रावत, पायल अग्रवाल, वंशी कुमारी, जोगिंदर यादव, सुधीर कुमार एवं ओमवीर इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button