Dehradunउत्तराखंड

भाजपा शासित राज्य में दलितों पर अत्याचार और अपराध लगातार बढ़ रहेः कोटली

उत्तराखंड अनुसूचित जाति कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी पहुंचे देहरादून

दिनांक/27/10/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति के नवनियुक्त प्रभारी व जालंधर के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखविंदर कोटली देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अनुसूचित जाति विभाग के संविधान बचाओ, भाजपा भगाओ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में सुखविंदर कोटली ने भाजपा अनुसूचित जाति विभाग के नेता सोनू गहलोत के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर सुखविंदर कोटली ने कहा कि देहरादून में अनुसूचित जाति समाज के युवाओं का जोश देखकर वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह हर महीने उत्तराखंड के किसी ना किसी जिले का दौरा कर संगठन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य में दलितों पर अत्याचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और भाजपा की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के साथ नफरत और उपेक्षा का व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला और बूथ स्तर तक एससी विभाग का विस्तार किया जाएगा और लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाएगा। कोटली ने कहा कि उत्तराखंड में भी महिलाओं के साथ उत्पीड़न और लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिनके साथ भी अत्याचार हो रहे हैं, कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

जिस तरह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोटों में गड़बड़ियों का मामला उजागर किया। उसी तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी आम लोगों के मुद्दों को पूरी ताकत के साथ उठाएगी। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज में दबे कुचले और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है।

हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। इस पैदल मार्च का नेतृत्व पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मार्च की शुरुआत मोहम्मदपुर कुन्हारी चौक से हुई और यह अली चौक तक निकाला गया। कार्यक्रम में शामिल उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ झूठे वादों किए हैं। आज उत्तराखंड के युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि सरकार अपने चहेतों को बचाने में लगी है। पेपर लीक जैसी घटनाएं सरकार की नाकामी का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button