बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित
बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

दिनांक/06/09/2024
Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास बोल्डर और मलबा गिरने से बाधित हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हाईवे बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुनोत्री घाटी में मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया है।
भारी बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग जगह-जगह बाधित हो गया है। शुक्रवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास अवरुद्ध हो गया। यहां पहाड़ी से हाईवे पर भूस्खलन जारी है। फिलहाल इस स्थान पर स्थानीय लोग और यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। बीआरओ की मशीनें पहाड़ी से भूस्खलन रुकने का इंतजार कर रही है, ताकि हाईवे पर आए मालबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की जाए।
हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं यमुनोत्री घाटी में मध्य रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो गया है। वहीं यात्री हाईवे खुलने की इंतजार कर रहे हैं। वहीं खनेडा पुल कुथनौर के बीच बोल्डर और मलबे को हटाकर वाहनों को पास करवाया गया।




