Rudrapurउत्तराखंड

बेकाबू डंपर ने दंपति हो रौंदा, मौत

बेकाबू डंपर ने दंपति हो रौंदा, मौत

दिनांक/29/03/2025

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7 

रूद्रपुर। जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में एक बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार दंपति उमा और मोहन सिंह दरउ रोड होते हुए किच्छा को आ रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने दोनों को डंपर के नीचे से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक किच्छा तहसील के शांतिपुर नंबर 3 के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button