उत्तराखंड

बूढ़ी गंडक में डूबने से जुड़वा भाइयों समेत चार की मौत

बूढ़ी गंडक में डूबने से जुड़वा भाइयों समेत चार की मौत

दिनांक/18/06/2025

Begray/Uttarakhandprime 24×7 

बेगूसराय। बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के क्रम में चार युवकों की डूब कर मौत हो गई। इसमें से दो बच्चे जुड़वा भाई थे। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नुरल्लापुर गांव की बताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों का शव पानी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर नुरूलाहपुर गांव के सहनी घाट पर मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव स्थानीय मछुआरों ने नदी से निकाला है। मृतकों में चांसी दास के पुत्र अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार, दोनों 18 वर्ष के थे। दोनों जुड़वा भाई थे। वार्ड 5 के रहने वाले थे। दोनों गुरुवार को दिल्ली जाने वाले थे। इसी परिवार के एक अन्य किशोर कल्लर दास का बेटा 12 वर्षीय रौशन कुमार भी डूबा था। तीन डूबे हुए युवक और किशोर का घर एक ही मोहल्ले में है। वही

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई में जुटी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद से आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बूढ़ी गंडक नदी में घाट तो नहाने के लिए बना है पर यहां पर किसी भी तरह की सुरक्षात्मक व्यवस्था कहीं भी नहीं की है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और उचित कार्रवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button