Dehradunउत्तराखंड

बिछड़े बालक को सकुशल ढूंढकर परिवार से मिला दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां

ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत दून पुलिस की कार्यवाही

दिनांक/27/10/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

प्रदेश स्तर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गुमशुदा बालक/ बालिका/ स्त्री/ पुरुष आदि की तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाने हेतु दो माह का ऑपरेशन स्माइल (अभियान) चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 07.05.2024 से श्री सत्य साईं आश्रम,आमवाला देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा लावारिस में दाखिल बालक हिमाल उर्फ सुशांत उम्र 17 वर्ष पुत्र श्री चतेकामी, निवासी गांव मोटेला, डाकखाना मौलफा,वार्ड नंबर 05, नगर पालिका खाडा चकरा, जिला कालीकोट, प्रदेश करनाली, नेपाल। जब आश्रम में दाखिल हुआ था, आश्रम के केयर टेकर ने बताया कि यह बालक केवल अपना नाम बता पा रहा था। बालक अपने परिजनों के नाम पते भूल चुका था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बालक से उत्तराखंड जनपद देहरादून ऑपरेशन स्माइल टीम नंबर तीन के द्वारा इसके परिजनों की तलाश के संबंध में कई राउंड में बातचीत की गई। साथ ही अच्छी नेपाली भाषा को समझने व हिन्दी में रूपांतर करने वाले नेपाल की संस्था Kin India व सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश जी से संपर्क कर बालक से वीडियो कॉल व फोन पर बातचीत आदि लगातार कराकर नेपाल पुलिस से तालमेल बैठाकर सहयोग प्राप्त कर प्रयास किया गया। दून पुलिस द्वारा कठिन मेहनत व सूझबूझ से बालक के परिजनों को तलाश कर CWC, देहरादून के समक्ष पेश कराया गया। बालक के पिता ने बताया कि हम अपने बेटे के गुम होने से बहुत दुखी थे। हमारा बेटा मोरी सांकरी, जिला उत्तरकाशी से लापता हो गया था। बालक को काफी तलाश किया गया। हमें लगा कि हमारा बेटा अब हमको शायद मिलने वाला नहीं है। लेकिन मेरे रिश्तेदारों के पास नेपाल पुलिस का फोन आया और दून पुलिस का नंबर दिया। दून पुलिस से बातचीत कर हमको खुशी मिली कि हमारे बेटे को दून पुलिस ने सकुशल तलाश कर लिया है।

बालक के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति और अन्य परिस्थिति से अवगत कराकर बताया कि अभी में अपने बेटे को आश्रम में ही रखना चाहता हूं। अभी यहां इसकी देखभाल और सुरक्षा ठीक से हो रही है। कुछ समय बाद मैं अपने पुत्र को आश्रम से अपने घर ले जाऊंगा।

 

बालक के परिजनो द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

 

 

*ऑपरेशन स्माइल,जनपद देहरादून उत्तराखंड टीम नंबर तीन*

(1) अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह

(2) हेड कांस्टेबल 12 सुनील खुराना

(3) महिला हेड कांस्टेबल 386 मलकीत कौर

(4) कांस्टेबल 1226 मुकेश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button