Almoraउत्तराखंडक्राइमदुखद

बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिनांक/24/6/24

Almora/Uttarakhandprime 24×7

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के एक गांव की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार द्वाराहाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी बहन के साथ प्रमोद बिष्ट उर्फ संजू बिष्ट नाम के युवक ने दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा उसे उसके छिपने के सभी संभावित स्थानों में उसे खोजा गया। जिसके बाद आखिरकार दुष्कर्म का आरोपी प्रमोद बिष्ट उर्फ संजू बिष्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button