DehradunNationalउत्तराखंडदुखद

बदरीनाथ में पुल हुआ ध्वस्त, दो मजदूर अलकनंदा में बहे, एक बचा, दूसरा लापता

बदरीनाथ में पुल हुआ ध्वस्त, दो मजदूर अलकनंदा में बहे, एक बचा, दूसरा लापता

 

देहरादून, उत्तराखण्ड प्राइम 02/08/23 उत्तराखंड में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। जहां एक ओर रामनगर में आज बादल फटने की घटना सामने आई है तो वहीं दूसरी ओर चमोली जिले के बदरीनाथ में अस्थायी पुल ध्वस्त हो गया है। वहीं हादसे में दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। जिसमें से एक मजदूर लहरों से किनारे लगकर बच गया, जबकि दूसरा नदी के तेज धारा में बह गया।

गौर हो कि चमोली बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत काम चल रहा है, इसीलिए यहां पर अस्थायी पुल बनाया गया था, इस पुल से ही भारी भरकम मशीनों को इधर से उधर ले जाया जा रहा था। वहीं आज काम करने के दौरान भारी बारिश से अलकनंदा नदी पर बना अस्थायी पुल ध्वस्त हो गया है। इस दौरान दो मजदूर भी अलकनंदा नदी में बह गए। जिसमें से एक मजदूर लहरों से किनारे लगकर बच गया, जबकि दूसरा नदी के तेज धारा में बह गया।

बताया जा रहा कि सोनू (28) स्वर्गीय दयाराम निवासी ग्राम रौंदी, थाना सुभाष नगर बरेली (उत्तर प्रदेश) नदी की तेज धारा में बह गया। वहीं रघुवीर (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी उपरोक्त स्वयं ही नदी किनारे आ गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुट गई है। बता दें कि आज मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button