HaldwaniUncategorizedउत्तराखंड

फायर सीजन में वनों की सुरक्षा राम भरोसे

वन कर्मी हड़ताल पर, प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन

दिनांक/18/02/2025

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू शुरू हो चुका है। जंगलों में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी है।, लेकिन फायर सीजन के शुरूआती दौर में ही वन विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले 13 फरवरी से उत्तराखंड के सभी वन प्रभाग में वन बीट कर्मी/वन आरक्षी संघ कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित हड़ताल पर हैं। ऐसे में जंगलों की आग से सुरक्षा राम भरोसे है। वहीं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षी संघ ने हल्ला बोलते हुए मंगलवार को हल्द्वानी के वन विभाग के कंजरवेटर भवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

हल्द्वानी में भी वन आरक्षी पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें मुख्य मांग उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 को पुनः लागू किया जाए, 10 वर्षों तक संतोषजनक सेवा देने वाले अधिकारियों की पदोन्नति, वन आरक्षियों की वर्दी नियमों में संशोधन (एक स्टार), एक माह का अतिरिक्त वेतन एवं आहार भत्ता, समस्त वन आरक्षियों को वाहन भत्ता बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा 2016 से पहले नियमावली के अनुसार वन दरोगा को पदोन्नति दी जाती थी। जिसे प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने परिवर्तन किया।

जिसके कारण बन बीट अधिकारियों के प्रमोशन नहीं हो पा रहे हैं. 12 साल होने के बावजूद भी उन्हें प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने कहा है कि पहले उन्होंने सांकेतिक हड़ताल कर विभाग को चेतावनी दी थी. लेकिन अब उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वन कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जंगलों की सुरक्षा की समस्या भी पैदा हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button