Dehradunउत्तराखंड

प्रशासन के समझाने पर चुनाव बहिष्कार सम्बन्धी घोषणा को वापस लिया

प्रशासन के समझाने पर चुनाव बहिष्कार सम्बन्धी घोषणा को वापस लिया

दिनांक/1/4/24

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका एवं नोडल अधिकारी स्वीप मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान के निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी देहरादून सुनील की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बुराश खण्डा ग्रामवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक मेें सड़क निर्माण से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में ग्रावासियों से विचार-विमर्श करने के उपरान्त ग्रामवासियों द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन बहिष्कार सम्बन्धी घोषणा को वापस लिया गया। जिला विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों को मतदाता शपथ दिलाई। बैठक में ए.सी.एफ मसूरी उदय गौड़, सहायक अभियन्ता लोनिवि डी.के उनियाल, स्वीप टीम से पी.के वर्मा, संदीप बिडालिया, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार मसूरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button