Rudraprayagउत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने गढ़े विकास के नये कीर्तिमानः महाराज

कैबिनेट मंत्री महाराज ने रखा सरकार की उपलब्धियां का ब्यौरा

दिनांक/23/3/24

Rudraprayag, Uttarakhand prime 24×7

रुद्रप्रयाग। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ नारी शक्ति सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के कल्याण, किसानों के उत्थान, युवाओं के कल्याण के अलावा पर्यटन क्षेत्र अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं प्रदेश में सड़कों का विस्तार होने से कनेक्टिविटी बढी है। उक्त बात वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला भाजपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कही। पत्रकार वार्ता के पश्चात उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और सभी को होली की भी शुभकामनाएं दी।

पत्रकारों को प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड से एक बार फिर से पावन बेला की शुरुआत होगी और पूरा देश मोदी के विजन को देखते हुए भाजपा के ष्400 पारष् के नारे को सार्थक करते हुए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किये हैं। प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है। परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाया गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओं को जेल में डाला गया। अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हुई है। न्ब्ब् विधेयक पास किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 ऐप की शुरुआत की गई। दंगाइयों के विरुद्ध कार्यवाही को ट्रिब्यूनल का गठन किया गया। इसके गठन के बाद अब जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने बताया कि राज्य सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों का निर्माण किया है। मानसखंड मन्दिर माला मिशन के तहत 48 मन्दिरों का चयन कर प्रथम चरण में 16 मन्दिरों में अवस्थापना विकास कार्य किये जा रहे हैं। सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के कारण पिछले वर्ष रिकार्ड श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेने हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड पधारे। श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के तहत प्रथम चरण में 225 करोड़ के कार्य किये गये। श्री बदरीनाथ धाम के विकास के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में श्री बदरीनाथ धाम को ैउंतज ैचपतपजनंस भ्पसस ज्वूद के रूप में विकसित करने के लिये 273 करोड़ की धनराशि के कार्य किये जा रहे है। बाईब्रेन्ट विलेज योजना के तहत माणा गांव में 5 परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य सरकार को दी गई है। ग्राम सारी (रुद्रप्रयाग) और बगोरी (उत्तरकाशी) को ग्रामीण पर्यटन के अन्तर्गत मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। जागेश्वर धाम, महासू देवता हनोल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को बदरीनाथ केदारनाथ की भाँति विकसित करने के लिये मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 5000 से अधिक होम स्टे बन चुके हैं। जनपद में स्थित कार्तिक स्वामी मन्दिर में पहली बार 108 वालमपुरी शंख पूजा का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button